आईफोन का शौक पड़ा भारी, नौकरानी ने उड़ाए लाखों के सोने के सिक्के

अलीगढ़ (उत्तरा न्यूज डेस्क): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आईफोन खरीदने की चाहत में एक नौकरानी द्वारा लाखों रुपये कीमत के सोने के सिक्के चोरी…

hobby-of-iphone-became-heavy-maid-spent-lakhs-of-gold-coins

अलीगढ़ (उत्तरा न्यूज डेस्क): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आईफोन खरीदने की चाहत में एक नौकरानी द्वारा लाखों रुपये कीमत के सोने के सिक्के चोरी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

थाना क्वार्सी क्षेत्र के महावीर पार्क मैरिस रोड स्थित एक घर में काम करने वाली इस नौकरानी ने अपनी नाबालिग बहन के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

बार बार सिक्के गायब होने पर हुआ शक सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महावीर पार्क मैरिस रोड निवासी शिखर उत्पल के घर से करीब सात महीने पहले 24 कैरेट के सोने के तीन सिक्के गायब हो गए थे।

उस समय परिवार ने आभूषण कम होने पर इसे महज कोई भूल चूक समझा था। लेकिन हाल ही में 10 अप्रैल को जब घर से फिर से 24 कैरेट सोने के नौ सिक्के गायब हुए, तो परिवार का शक गहरा गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को इस मामले की लिखित शिकायत दी।

काम पर नहीं आई तो पुलिस ने की सख्ती चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की जांच की सुई सीधे घर में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए रखी गई आया (नौकरानी) लवली और उसकी नाबालिग छोटी बहन पर जाकर टिक गई। क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह की रहने वाली लवली को 10 हजार रुपये महीने के वेतन पर घर में रखा गया था। शुरुआत में जब पुलिस ने दोनों बहनों से पूछताछ की, तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब अगले दिन दोनों अचानक काम पर नहीं आईं, तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

आईफोन के लिए की थी चोरी नकदी और सिक्के बरामद पुलिस ने लवली को हिरासत में लेकर जब दोबारा सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने सारा सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने यह बड़ी चोरी सिर्फ एक आईफोन खरीदने का शौक पूरा करने के लिए की थी।

पुलिस ने निशानदेही पर लवली के पास से 24 कैरेट के 10-10 ग्राम के सात सोने के सिक्के और कुछ सिक्के बेचकर हासिल किए गए 2 लाख 80 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी लवली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ के अनुसार इस पूरे मामले में उसकी नाबालिग बहन की भूमिका भी सामने आई है जिसके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply