अल्मोड़ा में दिन भर साफ रहा मौसम,अब हो रही है झमाझम बारिश

अल्मोड़ा जिले में आज 9 अप्रैल की सुबह मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के…

heavy-rain-and-snowfall-continues-weather-of-the-state-will-clear-from-april-14

अल्मोड़ा जिले में आज 9 अप्रैल की सुबह मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आज यानि गुरूवार को दिन में अच्छी धूप खिली,हालांकि बादल और सूरज की आंखमिचोली चलती रही और शाम को 3:55 बजे आसमान में काले बादलो ने डेरा डाल दिया और बारिश शुरू हो गई। मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली कंपनी accuweather. के अनुसार शाम को 4:30 बजे से शाम के 6 बजे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।


पिछले 24 घंटों में जिले भर में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश जैंती में 38.5 मिलीमीटर और रानीखेत में 37.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा सोमेश्वर और द्वाराहाट में 36.0 मिलीमीटर जागेश्वर में 35.5 मिलीमीटर अल्मोड़ा शहर में 33.1 मिलीमीटर चौखुटिया में 30.0 मिलीमीटर भिकियासैंण में 28.5 मिलीमीटर भैंसियाछाना में 27.0 मिलीमीटर और सल्ट में 21.0 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं ताकुला मासी और शीतलाखेत के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

जिले में हुई इस व्यापक बारिश के बावजूद यातायात व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी प्रमुख मोटर मार्ग जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य राजमार्ग और सभी ग्रामीण सड़कें शामिल हैं यातायात के लिए पूरी तरह से खुले हुए हैं और कहीं भी मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply