अल्मोड़ा : आंदोलनकारी और उपपा के कार्यकर्ता पाटिया निवासी 65 वर्षीय हेम चंद्र पांडेय का सोमवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
हेम पांडेय संघर्ष वाहिनी के समय से आंदोलनों में सक्रिय रहे और पार्टी की स्थापना से ही पार्टी के साथ जुड़े और जीवन पर्यंत उपपा के लिए प्रतिबद्ध रहे और जीवन पर्यंत सामाजिक और राजनीतिक संघर्षों में सक्रिय रहे।
उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि हेम चार भाइयों में से एक थे। वर्तमान में वो अपने पीछे अपने भाई हरीश पाण्डेय और उनका परिवार छोड़ गए हैं।
कल प्रातः 8 बजे उनके निवास स्थान से उनकी शव यात्रा कोसी राम मंदिर के लिए निकलेगी और वहां उनकी अन्त्येष्टि की जाएगी।

