आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का ऐलान, मांगों की पूर्ति होने तक जारी रहेगी हड़ताल

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड डिप्लोमा इजीनियर्स महासंघ के तत्वधान में आयोजित द्वितीय चरण का आंदोलन 15 वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को शाखा अल्मोड़ा द्वारा शक्ति…

Screenshot 2026 04 06 21 38 30 85 7352322957d4404136654ef4adb64504
Chat-GPT-Image-May-15-2026-07-48-08-PM

25

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड डिप्लोमा इजीनियर्स महासंघ के तत्वधान में आयोजित द्वितीय चरण का आंदोलन 15 वें दिन भी जारी रहा।


सोमवार को शाखा अल्मोड़ा द्वारा शक्ति सदन अनिश्चितकालीन हडताल कार्यक्रम के तहत सभा की।
इसमें महासंघ के विभिन्न घटक संघो जल सस्थान, जल निगम, आवास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिचाई विभाग आदि विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता गणेश जोशी द्वारा की गई। बैठक में महासंघ की 27 सूत्रीय मांगो व समस्याओं को पूर्ण होने तक हडताल को जारी रखने का आह्वान किया गया। जिसके कारण विभिन्न निर्माण कार्य एवं आवश्यक सेवायें प्रभावित होगे। इंजीनियरों द्वारा यह भी का गया कि निर्माण कार्य / आवश्यक सेवाओं के देरी अथवा रुकावट होने पर इंजीनियर्स की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
सोमवार को उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
बैठक में मण्डल सचिव दीपक मटियाली, मण्डल उपाध्यक्षा रिनी पाण्डे, मण्डल महामंत्री लो.नि.वि . हिमाशु जोशी ,जनपद अध्यक्ष जीएस मेहरा, शाखा अध्यक्ष सूरज सिंह रावत शाखा सचिव हिमांशी नैलवाल,मंयक जोशी, मिनिका टाकुली, स्वाति पटवाल, कुन्दन सिंह बिष्ट , प्रेमा पाटनी आदि मौजूद रहे।