अंतरराष्ट्रीय (उत्तरा न्यूज डेस्क): मिडिल ईस्ट में अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब विनाशकारी रूप ले चुका है। इस महायुद्ध में ईरान को एक बहुत बड़ा और रणनीतिक झटका लगा है।
अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा संयुक्त हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के इंटेलिजेंस चीफ माजिद खादेमी मारे गए हैं। खुफिया प्रमुख की मौत को ईरान के सैन्य ढांचे के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
लगातार हो रहे इन हमलों में आम नागरिकों को भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हुए भीषण हमलों में पूरे ईरान में कुल 34 लोगों की जान चली गई है।
अकेले राजधानी तेहरान में हुए हमलों में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया है जहां इन हमलों में 4 लोगों की मौत हो गई है और 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

