भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौघानपाटा में नवनियुक्त महिला मोर्चा नगर मंडल, अनुसूचित मोर्चा मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की नई कार्यकारिणी के स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करता है।
कहा कि महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रियता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन, एकता और निरंतर सक्रियता से आती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर स्तर पर जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण, सेवा कार्य एवं संगठन विस्तार के कार्यक्रमों को और गति दी जाएगी।
उन्होंने सभी मोर्चों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी संगठन की आधारशिला होती है। महिला मोर्चा समाज में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी महिलाओं को संगठन से जोड़ने, सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेती है।
अनुसूचित मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का संचालन अर्जुन बिष्ट एवं देवेंद्र भट्ट ने किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, मीना नेगी, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, मीरा मिश्रा, दीपा अधिकारी, दीपक सिंह भण्डारी, पंकज जोशी, संदीप श्रीवास्तव, मनोज जोशी, सौरभ निशा बिष्ट, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, गोविन्द मटेला, अभिषेक जोशी, दिव्या जोशी, अमित साह, संजय जोशी, पूनम त्रिपाठी, पूनम वर्मा, भावना रावत, ममता साह, कविता वर्मा, ममता कपूर, गीता खत्री, दीपा जोशी, रेखा देवी, आकांक्षा आर्या, पूजा मेहता, मनोज कुमार, प्रेम राम, दीपक कुमार, गौरव कुमार, दक्ष पंवार, अजय कुमार, पंकज कुमार, कार्तिक पंवार, सागर खत्री, नीरज सांगा, कमला तिवारी, दानिश अंसारी, प्रीति रस्तोगी, हरीश कनवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

