धौलछीना: बिनसर वन्य जीव विहार के धौलछीना अनुभाग द्वारा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में ‘ओण दिवस’ के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
बुधवार को आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और ओण दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
धौलछीना अनुभाग के कर्मचारियों ने श्री श्री मां आनन्दमयी राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय धौलछीना में पहुँचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान अनुभाग अधिकारी नारायण नाथ ने विद्यार्थियों को ओण दिवस की प्रासंगिकता समझाते हुए पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में वन रक्षक उषा बाराकोटी एवं हेम चन्द्र काण्डपाल ने भी विस्तृत रूप से ओण दिवस के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में गजेन्द्र सिंह बिष्ट और शिक्षक सुरेश राम ने भी अपने विचार व्यक्त किए और छात्र-छात्राओं को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।
इन कार्यक्रमों में धौलछीना अनुभाग के समस्त कर्मचारी, राइंका प्रधानाचार्य जितेंद्र मेहरा, गजेंद्र बिष्ट सुरेश राम, वनरक्षक उषा डालाकोटी, हेमचंद्र कांडपाल, प्रधानाध्यापक प्राइमरी पाठशाला उर्मिला हयांकी, फायर वाचर और दोनों विद्यालयों के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

