घर में शादी समारोह हो तो जानिए सिलेंडर की संख्या और प्राप्त करने का तरीका, सरकार ने दिए नए निर्देश

email image link उत्तराखंड में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की परेशानियों को देखते हुए सरकार सतर्क है। इसी दिशा में खाद्य आपूर्ति…

if-there-is-a-wedding-ceremony-at-home-know-the-number-of-cylinders-and-how-to-get-them-the-government-has-given-new-instructions

उत्तराखंड में फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडरों की परेशानियों को देखते हुए सरकार सतर्क है। इसी दिशा में खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी पर नजर कड़ी कर दी है। अब राज्य में एक ही परिवार के दो से अधिक गैस कनेक्शन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही बड़े आयोजनों, जैसे शादी ब्याह, के लिए भी नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

दो गैस कनेक्शन पर कार्रवाई तेज: खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर एक ही परिवार के नाम पर एक से अधिक कनेक्शन पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घरेलू जरूरतों के बजाय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। इससे आपूर्ति व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना रहती है। इसलिए विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित सीमा से अधिक कनेक्शन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

शादी-ब्याह के लिए नया आदेश:

अब किसी भी घर में शादी या बड़े आयोजन के लिए केवल दो गैस सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। चाहे मेहमानों की संख्या कितनी भी हो, भोजन की व्यवस्था इन दो सिलेंडरों के आधार पर करनी होगी। विभाग का कहना है कि यह कदम संसाधनों के संतुलित उपयोग और अनावश्यक खपत रोकने के लिए उठाया गया है। सिलेंडर संबंधित गैस एजेंसी से टेम्परेरी कनेक्शन के जरिए ही मिलेंगे।

कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती:

विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। कई मामलों में देखा गया कि सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, ढाबे या अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जा रहा था। ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करना, जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें।

प्रतिक्रिया मिलीजुली-

इस फैसले पर आम लोगों की प्रतिक्रिया मिश्रित है। कुछ लोग इसे जरूरी कदम मानते हैं, क्योंकि इससे गैस की बर्बादी रोकी जा सकेगी और जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। वहीं, शादी-ब्याह जैसे बड़े आयोजनों में सिर्फ दो सिलेंडरों से भोजन तैयार करने की शर्त को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों मेहमानों के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Leave a Reply