देहरादून में 11 डिग्री तक गिरा पारा, बदरी-केदार में बिछी बर्फ की चादर, मार्च में दिसंबर जैसी ठंड

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बद्रीनाथ और…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बद्रीनाथ और केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी हिमपात भी हुआ।


देहरादून में पूरे दिन बारिश हुई और तापमान में 11 डिग्री गिरावट हुई। 24 घंटे तक रुक रुक कर हुई बारिश ने देहरादून वासियों की मुश्किलें बढ़ा दी। देहरादून में बारिश से 11 डिग्री तापमान गिर गया। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश से आगामी दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री गिरने की संभावना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जहां तापमान बढ़ने से गर्मी सता रही थी वही 24 घंटे के अंदर ही बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम बदल गया है।


दून में इन दिनों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री रहता था लेकिन देहरादून में बारिश के बाद इन दिनों अधिकतम तापमान इस साल 27 से नीचे आ गया है। 19 मार्च को को दून का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया है।


पहाड़ी जिलों में तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 6.9 डिग्री और न्यूनतमन सामान्य से सात डिग्री तक नीचे हैं। पंतनगर में अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 8.4 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से -5° डिग्री गिरावट की संभावना है।

21 से 26 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।शुक्रवार दोपहर चकराता की ऊंची चोटियों पर सीजन का चौथा हिमपात हुआ। शुक्रवार सुबह से भी झमाझम बारिश होती रही जिससे क्षेत्र का तापमान आठ डिग्री पर आ गया और ठंड बढ़ गई।


दोपहर बाद ऊंची चोटियों लोखंडी, लोहारी, खडम्बा, देववन, व्यास शिखर, चोरानी, बुधेर में हिमपात हुआ। समाचार लिखे जाने तक देवबन, लोखंडी समेत क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ रही थी। बर्फबारी देखने के लिए थोड़े बहुत पर्यटक शुक्रवार को चकराता पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply