मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह बंगाली चौराहे के पास स्थित प्रीति नगर में बीती रात एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड ने देखते ही देखते एक हंसते खेलते परिवार को भी खत्म कर दिया।
हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत परिवार के 8 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि हादसा देर रात उसे समय हुआ जब घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया गया। शुरुआती जांच में पता चला है की चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। डराने वाली बात यह भी है कि उस समय मकान में करीब 15 सिलेंडर रखे हुए थे।
कार की आगे जैसे ही घर को अपनी चपेट में लिया वहां रखे चार गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाका हो गया। इसके बाद पूरा इलाका दहल उठा बताया जा रहा है कि पुगलिया परिवार में किसी पारिवारिक आयोजन की तैयारी चल रही थी, जिसके चलते कुछ रिश्तेदार भी वहां रुके हुए थे।
यह आग इतनी तेजी से फैल गई कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस कमिश्नर और कलेक्ट्रेट से ही भारी पुलिस मौके पर तैनात कर दी है। फायर ब्रिगेड की 5 से अधिक गाड़ियां और SDERF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक 8 शवों को बाहर निकाला है।
आग लगने के बाद धुआं इतना ज्यादा हो गया था कि अंदर घुसकर लोगों को निकालना बेहद मुश्किल हो गया। कई पुलिसकर्मियों और फायर फाइटर्स को भी धुएं के कारण घुटन और मामूली चोटें आईं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों को लगाया और पानी के टैंकरों की लाइन बनाकर लगातार पानी डाला गया।
लंबे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है
