धारानौला बस स्टैंड से बस लेकर भागे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस जवान ने बस का पीछा कर कर्बला तिराहा पर रोका सभी यात्रियों को किया सुरक्षित,चालक-परिचालक के बस से दूर व चाबी छोड़कर जाने का उठाया फायदा,
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के धारानौला बस स्टेशन पर खड़ी एक बस को सिरफिरा हल्द्वानी की ओर ले गया ।
घटना के बाद बस अड्डे में में हड़कंप मच गया, आनन फानन में पुलिस ने बस का पीछा कर कर्बला के पास बस को रुकवा लिया।
घटना के वक्त बस के चालक परिचालक होटल में खाना खाने गए थे, जानकारी अनुसार गाड़ी की चाबी बस में ही थी।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीते रोज शनिवार को धारानौला बस स्टैंड, अल्मोड़ा में एक बस हल्द्वानी जाने हेतु यात्रियों के लिए खड़ी थी।
बस के चालक एवं परिचालक पास के एक होटल में भोजन करने के लिए चले गए। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बस में जाकर चालक की सीट पर बैठा और बस को स्टार्ट कर पाँच यात्रियों को लेकर हल्द्वानी की ओर निकाल पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही बस के वास्तविक चालक एवं परिचालक तत्काल निकटवर्ती चौकी धारानौला को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही चौकी में मौजूद हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परिचालक को साथ लेकर बस का पीछा किया गया।
पुलिस जवान की तत्परता के चलते बस को कर्बला तिराहा के पास सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया तथा बस को लेकर जा रहे व्यक्ति अब्दुल अमीर खान उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र मोहम्मद अब्दुल अमीर निवासी भवाली जनपद नैनीताल को पकड़कर हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे चौकी धारानौला लाया गया। पूछताछ के उपरांत उक्त व्यक्ति के परिजनों को चौकी बुलाकर पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस जवान की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई से बस में सवार यात्रियों की सुरक्षित करते हुए संभावित दुर्घटना अथवा किसी अप्रिय घटना को समय रहते सुरक्षित किया गया।
