बोतलों में तेल भरवाने वालों की खैर नहीं, कमी की अफवाहों के बीच मोदी सरकार की चेतावनी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से कंटेनरों में खुला ईंधन खरीदने से बचने की अपील की है।…

n7045284211773504207872315ba10b4e6820f98f1eef6e2bcfa8b2dd8c327d00f1b87bfb64d0b0196aa31e

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से कंटेनरों में खुला ईंधन खरीदने से बचने की अपील की है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच फ्यूल सप्लाई को लेकर आशंकाओं के चलते कई जगह पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

मंत्रालय ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे प्लास्टिक की बोतलों, डिब्बों या अन्य अनुचित कंटेनरों में ईंधन न लें और न ही उसका भंडारण करें, क्योंकि इससे गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा हो सकते हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सभी पेट्रोल पंपों को ईंधन वितरण के दौरान सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह एडवाइजरी तमिलनाडु में सामने आए एक मामले के बाद जारी की गई है, जहां एक ग्राहक को कंटेनर में खुला पेट्रोल दिए जाने की शिकायत मिली थी। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया था। इसके बाद संबंधित पेट्रोल पंप को निलंबित कर दिया गया और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मंत्रालय ने देशभर के पेट्रोल पंप संचालकों और डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईंधन वितरण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के संभावित बंद होने की आशंका के चलते ईंधन सप्लाई प्रभावित होने की चर्चाएं चल रही हैं। इसी वजह से कुछ शहरों, खासकर तमिलनाडु में, लोग अफवाहों के कारण घबराकर ज्यादा मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

Leave a Reply