कॉलिंग नंबर से बुक नहीं हो रही है गैस तो नो टेंशन, इन विकल्पों का करें उपयोग

अल्मोड़ा: यदि आप रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बुकिंग नंबर पर कॉल कर रहे हैं और लाईन या सर्वर बिजी होने के चलते…

Screenshot 2026 03 13 12 19 08 81 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा: यदि आप रसोई गैस सिलेंडर बुक करने के लिए बुकिंग नंबर पर कॉल कर रहे हैं और लाईन या सर्वर बिजी होने के चलते गैस बुक नहीं हो पा रही है ,

तो चिंता ना करें ऑन लाइन बुकिंग करने के और भी कई माध्यम हैं, इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं को गैस रिफिल करने की 25 दिन का तय समय पूरा हो गया है यदि वह ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं तो इंडेन कार्यालय से भी संपर्क कर गैस बुक किया जा सकता है।

इसके लिए जिला अधिकारी के दिशा निर्देशों के तहत व्यवस्था बनाई जा रही है।
अल्मोड़ा में इंडेन गैस एजेंसी मुख्य सप्लायर है यहां 8454955555 पर कॉल कर गैस बुक किया जा सकता है जहां कॉल के बाद एक एसएमएस आता है जिसमें बुकिंग सूचना और डीएसी नंबर आता है यह नंबर नया रिफिल लेने के लिए जरूरी है।

बिना डीएसी नंबर के गैस सिलेंडर बुक नहीं हो सकता है। इन दिनों सर्वर व्यस्त हो जाने के कारण कई बार यह नंबर नहीं लग रहा है ऐसी स्थिति में आप अपने पंजीकृत नंबर से +91 75888 88824 पर व्हाट्सएप मैसेज में REFFIL लिख भेज दें कुछ समय बाद आपकी गैस बुक हो जाएगी, इसके अलावा इंडेन गैस के इंडेन वन एप से भी गैस बुक की जा सकती है इन सभी माध्यमों की जानकारी इंडेन एजेंसी ने अपनी वेबसाइट में भी दी है।बस दो बुकिंग के बीच 25 दिनों का अंतर होना जरूरी है।
यहां देखें किस तरह बुक की जा सकती है गैस।

235950
235948
239297

Leave a Reply