Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अल्मोड़ा : कोसी नदी में डूबा युवक, मौत

अल्मोड़ा: तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के रनमन में एक युवक नदी में डूब गया।आनन-फानन में युवक को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।…

uttra news logo


अल्मोड़ा: तहसील क्षेत्र सोमेश्वर के रनमन में एक युवक नदी में डूब गया।आनन-फानन में युवक को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


उक्त युवक धौलछीना ब्लॉक का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पहचान गोकुल नेगी निवासी उटिया धौलछीना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पता लगा है कि युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया।

आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद युवक को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।