उत्तराखंड बजट में ‘ज्ञान’ को आधार बनाकर विकास का नया खाका तैयार किया गया, जानिए क्या है खास

देहरादून। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में शनिवार को शुरू हुए बजट सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के…

IMG 20260309 200100

देहरादून। गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में शनिवार को शुरू हुए बजट सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त मंत्री के रूप में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट सदन के सामने रखा। कुल 1,11,703.21 करोड़ रुपए का यह बजट अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बेहद अहम माना जा रहा है। सरकार ने इस बार अपने पूरे आर्थिक खाके को ज्ञान यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर आधारित अवधारणा से जोड़ा है।

बजट प्रस्तुति में सरकार ने गरीब तबके के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया है. सस्ती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूर्ति योजना से लेकर शहरी और ग्रामीण आवास योजनाओं तक कई मदों में धनराशि प्रस्तावित की गई है। रसोई गैस पर सब्सिडी, आपदा प्रभावित परिवारों का पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं को भी मजबूती देने की घोषणा की गई।
युवा वर्ग के लिए बजट में रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर जोर दिखा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पलायन रोकथाम, ग्रामीण कौशल कार्यक्रम, गैर सरकारी महाविद्यालयों को सहायता और शिक्षा मित्रों के मानदेय में वृद्धि जैसे प्रावधान युवाओं के लिए राहत का संकेत देते हैं. इसके साथ ही साक्षरता अभियान उल्लास के लिए भी धन उपलब्ध कराया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कृषि और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने अन्नदाताओं के हित में कई प्रावधान किए. ट्राउट मत्स्य पालन, मिशन एप्पल, दुग्ध प्रोत्साहन, स्थानीय फसलों के संवर्धन और मिलेट मिशन जैसी योजनाओं में आवंटन बढ़ाया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और कृषि विकास योजनाओं में भी पर्याप्त बजट जोड़ा गया है।

बजट का चौथा प्रमुख आधार नारी सशक्तिकरण रखा गया है। नंदा गौरा योजना, मातृत्व वंदना, महालक्ष्मी किट, महिला पोषण योजना, आंचल अमृत योजना, विधवा महिलाओं की बेटियों के विवाह अनुदान और स्वयं सहायता समूहों के लिए सहायता राशि जैसे प्रावधान बजट के प्रमुख हिस्से हैं। इसके साथ ही चंपावत में बनने जा रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए भी राशि तय की गई है।

Leave a Reply