उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के डुंडा ब्लॉक के मंडियासारी गांव में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान अनोखा नज़ारा देखने को मिला। जहां एक और गांव में शादी में पहली बार शराब पूरी तरह बंद थी तो वहीं दूसरी और भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे हैं
फाइनल मुकाबला ने शादी की खुशियों को दो गुना कर दिया। दूल्हे से लेकर बरातियो तक हर कोई मैच के रोमांस में डूब गया। भारत की T20 फाइनल मुकाबले में शानदार जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है।
मंडियासारी गांव में अंकित रावत की शादी के दौरान पंडाल में बाराती औऱ दूल्हा अंकित रावत भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच में खास नजर रखते दिखाई दिए जैसे-जैसे मुकाबला रोमांचक होता गया, वैसे-वैसे बारातियों और ग्रामीणों का उत्साह भी बढ़ता चला गया और सभी झूमते दिखाई दिए।
वही शादी में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण से लेकर आम बाराती दूल्हे अंकित के साथ देर रात तक झूमते नजर आए।
एक ओर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर पारंपरिक नाच में झूमते दिखे और जैसे ही भारत की जीत तय हुई और टीम इंडिया चैंपियन बनी, पूरा पंडाल झूम पड़े। यह शादी कई मायनों में खास रही। गांव में पहली बार किसी शादी समारोह को पूरी तरह शराब मुक्त रखा गया।
वहीं भारत की जीत ने शादी की खुशी को और भी दोगुना बढ़ा दिया जिसकी सभी ग्रामीणों ने खुलकर सराहना भी की। कुल मिलाकर मंडियासारी गांव की या शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन ही नहीं बल्कि देशभक्ति क्रिकेट के जुनून और सामाजिक बदलाव को भी दिखता है।
आपको बता दे कि उत्तराखंड के कई जगह पर अब शादी में गहने और शराब पर बैन लगा दिया गया है। यह फैसला सर्व सहमति से लिया गया है।
