Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

अहमदाबाद (8 मार्च 2026): टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र…

breaking

अहमदाबाद (8 मार्च 2026): टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। यह भारत का तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है, और वह डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

256 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय स्पिन और रफ्तार के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई और 19 ओवरों में 159 रनों पर आउट हो गई। भारत ने 96 रनों से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच के ‘सुपरहीरो’:

  • संजू सैमसन (89): फाइनल में यादगार पारी खेलकर जीत की नींव रखी।
  • अभिषेक शर्मा (52) & ईशान किशन (54): आक्रामक अर्धशतकों से बड़ा स्कोर खड़ा किया।
  • अक्षर पटेल: गेंद से कहर बरपाते हुए 3 विकेट झटके और कीवी टीम को पस्त किया।
  • बुमराह ने 4 विकेट लिए।

अहमदाबाद में दिवाली, उत्तराखंड में जश्न

विश्व कप की ट्रॉफी हाथ में लेते ही अहमदाबाद का आसमान आतिशबाजी से भर गया। अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी और देहरादून की सड़कों पर लोग तिरंगा लेकर निकल पड़े हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। पूरा देश ‘चक दे इंडिया’ के नारों से गूंज उठा है।