अल्मोड़ा जिले की भनौली तहसील में तैनात एसडीएम सौम्या गर्ब्याल का संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में चयन हो गया है।
वह भीमताल की रहने वाली हैं और मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के गर्ब्यांग गांव की रहने वाली हैं, उनकी स्कूली शिक्षा पिथौरागढ़ और भीमताल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की ।
सौम्या की माता बीना गर्ब्याल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।
सौम्या गर्ब्याल इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS) की परीक्षा पास कर एसडीएम पद पर चयनित हुई थीं वहां उन्हें 10वीं रैंक मिली थी।
वह वर्तमान में अल्मोड़ा जिले की जैंती और भनौली तहसील में उपजिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने जनवरी 2026 में एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाला और नौकरी के साथ ही यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। सौम्या की इस उपलब्धि से पिथौरागढ़,भीमताल और अल्मोड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
