सोशल मीडिया पर पेट्रोल डीजल की कमी की चर्चा, तेल कंपनियों ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर कई तरह के संदेश और वीडियो…

n70355127017728654583604d2af6b1d575a26d4a30f7e79778fe3f5f09677499fdc9f7cf080a0ab746df20


पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर कई तरह के संदेश और वीडियो तेजी से फैल रहे हैं। इन पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही देश में ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों और आधिकारिक सूत्रों ने इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक रील काफी वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने के कारण भारत में कच्चे तेल की सप्लाई रुक सकती है। वीडियो में लोगों को यह भी सलाह दी जा रही है कि भविष्य में कीमतें बढ़ने और संभावित कमी से बचने के लिए तुरंत पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करा लें। इस तरह के संदेशों के कारण कई लोगों के बीच भ्रम की स्थिति भी बन रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस मामले में तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि पानीपत रिफाइनरी से जुड़े जिन वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, वे एक श्रमिक विवाद से संबंधित थे, जिसे अब सुलझा लिया गया है और रिफाइनरी का कामकाज सामान्य रूप से जारी है।

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों का कोई आधार नहीं है। देशभर में ईंधन की सप्लाई और वितरण व्यवस्था सामान्य तरीके से संचालित हो रही है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल भरोसेमंद तथा आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।


वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति लगातार जारी है। कंपनी ने लोगों से कहा है कि घबराहट में पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर विश्वास करने से बचें।

Leave a Reply