ऑल इंग्लैंड ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, पूर्व चैंपियन ली शि फेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार 6 मार्च की…

1200 675 26190012 thumbnail 16x9 ssss

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार 6 मार्च की रात बर्मिंघम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन ली शि फेंग को सीधे दो गेम में हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


करीब एक घंटे तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य सेन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और ली शि फेंग को 21 ,13 और 21,16 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता के अंतिम चार खिलाड़ियों में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब सेमीफाइनल में उनका सामना कनाडा के खिलाड़ी विक्टर लाई से होगा, जिन्होंने दूसरे क्वार्टरफाइनल में जापान के कोकी वतनाबे को 18-21, 21-17 और 21-15 से हराया।

24 वर्षीय लक्ष्य सेन इससे पहले साल 2022 में भी ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल तक पहुंच चुके हैं। इस बार भी वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं और फिलहाल इस प्रतियोगिता में भारत के इकलौते खिलाड़ी बचे हैं। अन्य भारतीय खिलाड़ी पहले ही मुकाबलों में हारकर बाहर हो चुके हैं। वहीं महिला वर्ग की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण दुबई में फंस गई थीं, जिसके चलते वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकीं।

लक्ष्य सेन ने इस प्रतियोगिता की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन शि यू की को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद दूसरे दौर में उन्होंने हांगकांग के अनुभवी खिलाड़ी एनजी का लोंग एंगस को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। ली शि फेंग के खिलाफ मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों के बीच जीत का रिकॉर्ड बराबरी पर था, जिससे यह मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा था।

क्वार्टरफाइनल में लक्ष्य सेन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही गेम में 10-4 की बढ़त बना ली थी। हालांकि ली शि फेंग ने वापसी की कोशिश करते हुए अंतर को 15-13 तक कम कर दिया, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने लगातार छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम ज्यादा कड़ा रहा, जहां ली ने शुरुआत में बढ़त बनाई। इसके बावजूद लक्ष्य सेन ने धैर्य बनाए रखा और 14-13 के बाद लगातार चार अंक हासिल कर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली

मुकाबले के बाद लक्ष्य सेन ने कहा कि उनका ध्यान लंबे समय तक चलने वाली रैलियों में गलती न करने पर था, क्योंकि दोनों खिलाड़ी काफी थक चुके थे। उन्होंने बताया कि मैच में कई लंबी रैलियां हुईं और थकान महसूस हो रही थी, लेकिन उनके कोच ने उन्हें याद दिलाया कि सामने वाला खिलाड़ी भी उतना ही थका हुआ है। इसलिए उन्होंने खुद को संयमित रखा और बिना गलती किए मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया।
लक्ष्य सेन ने यह भी कहा कि फिलहाल उनका ध्यान खिताब के बारे में सोचने पर नहीं बल्कि अगले मुकाबले से पहले खुद को पूरी तरह तैयार करने पर है। उनका कहना है कि वह एक समय में सिर्फ एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं और सेमीफाइनल से पहले पूरी तरह फिट होकर उतरना चाहते हैं।

Leave a Reply