मिडिल ईस्ट में जंग होने की वजह से भारतीयों को भी महंगाई का झटका लग रहा है क्योंकि देश भर में गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। बताया जा रहा है घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडर अब महंगे हो गए हैं।
आज सुबह इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर नए रेट लिस्ट अपडेट किए गए हैं। मिडल ईस्ट के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई तेल सप्लाई की वजह से तेल महंगा हो गया है जिस वजह से कंपनियों ने सिलेंडर के रेट पर बढ़ा दिए हैं।
आपको बता दे की मध्य पूर्व के देशों में युद्ध के कारण बाधित हुई कच्चे तेल की सप्लाई की वजह से भारत को तेल महंगा मिल रहा है जिसकी वजह से तेल कंपनियों ने सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए हैं।
आज से देश में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा मिलेगा। नए रेट लागू होने के बाद दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है।
वहीं 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा मिलेगा। नया रेट लागू होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1768 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गया है।
