शिक्षा विभाग में हड़कंप, दिव्यांग कोटे से भर्ती 234 प्रवक्ताओं की आज से शुरू होगी जांच

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में राज्य गठन के बाद से दिव्यांग कोटे के तहत नियुक्त हुए शिक्षकों पर अब विभाग का शिकंजा कसने जा रहा…

uttarakhand-234-lecturers-under-scanner-disability-quota-verification-starts-today

देहरादून/ऋषिकेश: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में राज्य गठन के बाद से दिव्यांग कोटे के तहत नियुक्त हुए शिक्षकों पर अब विभाग का शिकंजा कसने जा रहा है। विभाग ने प्रवक्ता संवर्ग में भर्ती सभी 234 प्रवक्ताओं की दिव्यांगता की दोबारा जांच करने का बड़ा फैसला लिया है। जांच आज 7 मार्च से एम्स (AIIMS) ऋषिकेश में शुरू होने जा रही है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, मेडिकल बोर्ड हफ्ते में दो दिन (गुरुवार और शनिवार) सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जांच करेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जांच की तिथिशिक्षकों की संख्यास्थान
07 मार्चप्रथम 50 शिक्षकएम्स ऋषिकेश
12 मार्चक्रमशः अन्य शिक्षकएम्स ऋषिकेश
14 मार्चक्रमशः अन्य शिक्षकएम्स ऋषिकेश
28 मार्चक्रमशः अन्य शिक्षकएम्स ऋषिकेश
02 अप्रैलशेष शिक्षकएम्स ऋषिकेश


फर्जी सर्टिफिकेट की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई शिक्षकों ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हथिया ली है। राज्य गठन के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी स्क्रूटनी मानी जा रही है।


निदेशक की चेतावनी:
जो भी शिक्षक तय तिथि पर जांच के लिए एम्स ऋषिकेश में उपस्थित नहीं होगा, उसके खिलाफ विभाग एकतरफा कठोर कार्रवाई करेगा। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (CEOs) को इस संबंध में सूची भेज दी गई है।

Leave a Reply