नोएडा में हुआ खौफनाक कांड, होली खेलने के बहाने पहले पहुंचा घर और पत्नी के सामने पति को उतार दिया मौत के घाट

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित सोसाइटी में दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका, उसके दो…

n703332437177276984363666e0387209d4eea96edcf3815feb2e1cef962a0dabe7008d10e0deee4ff69e73

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित सोसाइटी में दोपहर पत्नी के सामने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमिका, उसके दो भाइयों और एक पड़ोसी पर लगाया गया है। सेक्टर 113 स्थित पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और चारों को गिरफ्तार भी करके जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर साहिल सिंघल परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। करीब चार वर्ष पहले साहिल की मुलाकात गाजियाबाद के विष्णु एन्क्लेव में रहने वाली प्रिया सोलंकी से हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

प्रिया नोएडा की एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान दोनों का रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। प्रिया शादी करने के लिए साहिल पर दबाव बनाने लगी, लेकिन साहिल ने दूरी बनाना शुरू कर दिया।
इस मुद्दे पर बात करने के लिए दोपहर प्रिया अपने भाई निखिल सोलंकी लोकेंद्र उर्फ उर्फ लब्बू सोलंकी और पड़ोसी लक्की के साथ कार से आईवीवाई काउंटी सोसाइटी पहुंची। होली पर मिलने के बहाने आए चारों को साहिल ने सोसाइटी में प्रवेश दिलाया।

चारों सीधे साहिल के फ्लैट पर चले गए जहां पर उन्हें साहिल की मां सीमा सिंघल मिली। जहां से आरोपियों को पता चला कि साहिल अपनी पत्नी के साथ ग्राउंड फ्लोर पर होली खेलने के लिए गया है सभी लोग वहां सीधे पहुंच गए प्रिया ने साहिल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जो साहिल ने ठुकरा दिया।

दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हों गई तभी निखिल ने अवैध पिस्तौल से साहिल को उसकी पत्नी के सामने गोली मार दी।


आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। परिजन ने आनन-फानन में साहिल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी। टीम ने कुछ ही देर में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवती के एक भाई निकल सोलंकी को गुस्सा आ गया अचानक उसने अवैध पिस्तौल निकाली और साहिल सिंघल पर गोली चला दी। गोली लगते ही साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद हर तरफ सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। घटना स्तर पर लोगों की भीड़ भी जुड़ गई। साहिल की पत्नी अपने परिजनों की मदद से साहिल को अस्पताल ले गए।


पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी साहिल सिंघल पहले से शादीशुदा था। उनके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद वह पिछले चार वर्षों से युवती के साथ प्रेम संबंध में था। आरोपी पक्ष के मुताबिक, साहिल ने युवती को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही पत्नी को तलाक देगा और उससे शादी कर लेगा।

साहिल यह बात काफी लंबे समय से कर रहा था, लेकिन वादा पूरा नहीं कर रहा था। इसको लेकर दोनों के परिवार में नाराजगी चल रही थी। बुधवार को भी इसी बात को लेकर सोसाइटी में विवाद हुआ।


आरोपी पक्ष के मुताबिक, साहिल सिंघल द्वारा युवती को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसको लेकर वह मोबाइल फोन से धमकी भी दे रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पक्ष ने इस संबंध में गाजियाबाद के थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस उस मुकदमे के संबंध भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply