अल्मोड़ा। सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं से जुड़ी अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के 22 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थियों के हित में अब रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार किसी कारणवश ग्रुप-डी के पदों पर आवेदन नहीं कर सके थे। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 9 मार्च 2026 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
ग्रुप-डी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की होनी चाहिए। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
रेलवे के लेवल one पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। पहले चरण में उम्मीदवारों को CBT परीक्षा में बैठना होता है, जिसमें उनके ज्ञान और योग्यता का मूल्यांकन किया जाता है। इसके सफल होने पर PET आयोजित किया जाता है, जिसमें शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज और मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन तय होता है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइन नंबर आदि को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करके रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अंत में फार्म सबमिट कर दें। इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देखें।
