रानीखेत: एपीएस छात्रा चित्रांगदा ने अंडर 15 ‌राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में ‌जीता रजत

रानीखेत। नगर के एपीएस स्कूल की छात्रा चित्रांगदा ने हरिद्वार में आयोजित अंडर 15 ‌राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत व टीम…

Screenshot 2026 03 03 13 24 10 83 7352322957d4404136654ef4adb64504

आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

रानीखेत। नगर के एपीएस स्कूल की छात्रा चित्रांगदा ने हरिद्वार में आयोजित अंडर 15 ‌राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत व टीम स्पर्धा में भी रजत जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अब वह आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।


आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक ब्रिजेश जोशी ने जानकारी देते बताया कि विद्यालय छात्रा चित्रांगदा सिंह ने रविवार एक मार्च को हरिद्वार में आयोजित अंडर 15 तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य स्तरीय ट्रायल और चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

उसका चयन आगामी एक अप्रैल को आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने चित्रांगदा की इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा विद्यालय परिवार को उस पर गर्व है तथा उसकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Leave a Reply