चेकिंग अभियान में 50 से अधिक वाहनों का चालान,एक चालक नशे में पाया गया

अल्मोड़ा : होली पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है । कुमाऊँ आयुक्त, जिलाधिकारी व आरटीओ अल्मोड़ा के निर्देशों में प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा…

Screenshot 2026 03 02 21 26 51 10 7352322957d4404136654ef4adb64504


अल्मोड़ा : होली पर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है । कुमाऊँ आयुक्त, जिलाधिकारी व आरटीओ अल्मोड़ा के निर्देशों में प्रशासन व परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया‌।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


जिले के करबला, लोधिया,चितई एवं पनुवानौला सहित विभिन्न स्थानों पर चलाए गए चेकिंग अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान किये गए, एक टैक्सी वाहन चालक को शराब के नशे में पाए जाने पर सीज किया गया,1 बाइक को बिना प्रपत्रों के सीज किया गया, ओवरलोडिंग पर 2 मैक्स वाहनों पर कार्यवाही की गई वही तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए पकड़े गए 30 वाहनों के ओवर स्पीड में चालान किये गए ।


चेकिंग अभियान में एसडीएम भनोली सौम्या गर्ब्याल, तहसीलदार भनोली बरखा जलाल, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, आबकारी निरीक्षक नारायण सिंह मर्तोलिया, परिवहन चालक विपिन विनवाल, महेंद्र एवं प्रवीण पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply