पीजी कालेज रानीखेत में असिस्टेंट प्रोफेसर है डॉ. रुचि साह
रानीखेत। नगर के राजकीय पीजी कालेज की असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डॉ. रुचि साह व देहरादून की शिवांगी नैथानी की जोड़ी ने मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में 28 फरवरी से 1 मार्च आयोजित तीन दिवसीय 24वीं योनेक्स सनराइज राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला युगल में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस सफलता से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त आईएएस दीपक रावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
उक्त संबंध में राजकीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा डॉ. रुचि साह ने बताया कि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध नैनीताल जिला बैडमिंटन इकाई द्वारा तीन दिवसीय 24वीं योनेक्स सनराइज राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 28 फरवरी से 1 मार्च तक मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित की गई।
जिसमे उन्होंने देहरादून की शिवांगी नैथानी के साथ मिलकर महिला युगल में शानदार प्रदर्शन किया गया और फाइनल मुकाबले में उनकी जोडी आईएएस अनुराधा पाल व पूजा नेगी की जोड़ी से संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित होकर उपविजेता रही।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त आईएएस दीपक रावत द्वारा सम्मानित किया गया। उधर उनकी इस इस सफलता से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है।
उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों और विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
