Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

होली के धूम के बीच विज्ञान पर चर्चा, ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी में मनाया चन्द्रशेखर वेंकट रमन के विचारों से प्रेरित विज्ञान सप्ताह

हवालबाग (अल्मोड़ा)। नागरिक शिक्षा केंद्र हवालबाग एवं ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हवालबाग (अल्मोड़ा)। नागरिक शिक्षा केंद्र हवालबाग एवं ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में विज्ञान सप्ताह के अंतर्गत महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन के जीवन एवं विचारों को स्मरण करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आकर्षक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और नवाचार क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विज्ञान सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण हेतु Vivekananda Parvatiya Krishi Anusandhan Sansthan ले जाया गया।


संस्थान में वैज्ञानिकों द्वारा फसल उत्पादन, कीट प्रबंधन, फसल चक्र तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने जिज्ञासा पूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया।

विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में “दैनिक जीवन में विज्ञान” विषय पर बच्चों को रोचक उदाहरणों के माध्यम से बताया गया कि विज्ञान क्यों और कैसे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।


कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक पीयूष धोनी द्वारा किया गया। विज्ञान शिक्षिका अंजलि ने विद्यार्थियों को सी. वी. रमन के जीवन, संघर्ष और उनकी ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ के महत्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गोविंद कुमार, रजत, मेहता एवं पीयूष धोनी ने मनमोहक होली गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने विज्ञान दिवस एवं होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विज्ञान हमें तर्कशीलता, जिज्ञासा और प्रगति की दिशा देता है, वहीं होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है।

इस अवसर पर गीता नेगी, रश्मि पंत, गीता मुस्यूनी, ममता जोशी, अंजलि, लता नेगी, भगवती देवी सहित नागरिक शिक्षा केंद्र के सदस्य, अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ज्ञान, नवाचार और सांस्कृतिक एकता का प्रेरणादायी संगम बनकर सम्पन्न हुआ।