अल्मोड़ा: बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के चौघानपाटा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर तमाम संगठन के कई पदाधिकारियों व मीडिया कर्मियों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान सभी गुलाल की बौछार के बीच बासंतिक उत्सव मनाते और फाग गाते दिखे।
रवि रौतेला ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी को रंगों के पर्व होली की बधाई देते हुए सभी के संवृद्धि की कामना की। उनके साथ महानगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अनेक अन्य कार्यकर्ता और मीडिया कर्मी मौजूद थे।
रौतेला ने कहा कि इस होली मिलन समारोह के आयोजन में उन्हें आत्मीय सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं।
