मार्च 2026 में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार इस महीने त्यौहार की भरमार है जिसकी वजह से कई अवकाश घोषित किए गए हैं।
होली और ईद जैसे बड़े त्योहार के चलते बैंकों में लगातार कई दिनों तक काम का प्रभावित रहेगा। सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होंगी। इसलिए अपने शहर के अनुसार का कैलेंडर को जरुर चेक कर ले।
इन अवकाशों के कारण ग्राहकों को वित्तीय योजना पहले से ही बनाकर रखनी होगी ताकि ऐन मौके पर उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।
मार्च 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मार्च महीने में अलग-अलग तारीखों पर बैंकों का कामकाज बंद रहेगा:
2 मार्च: होलिका दहन के कारण कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।
3 मार्च: होली, धुलंडी और डोल जात्रा के चलते बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची और विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा।
4 मार्च: होली के दूसरे दिन के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग और शिमला में बैंक नहीं खुलेंगे।
13 मार्च: चापचर कुट के कारण आइजोल और जम्मू में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
17 मार्च: शब ए कद्र के अवसर पर इम्फाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च: गुड़ी पड़वा, उगादी और नववर्ष के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, हैदराबाद, इम्फाल, जम्मू और विजयवाड़ा में बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 मार्च: ईद उल फितर और जुमात उल विदा के कारण अगरतला, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
21 मार्च: रमजान ईद के चलते भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची में बैंक अवकाश रहेगा।
26 और 27 मार्च: राम नवमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
26 मार्च को अहमदाबाद, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, भुवनेश्वर, बेलापुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची और शिमला में अवकाश रहेगा। वहीं 27 मार्च को कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, जयपुर, पटना, रांची और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च: महावीर जयंती के कारण नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू
आपको बता दे की बैंक शाखा है जरूर बंद रहेंगे लेकिन एटीएम यूपीआई मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सभी ऑनलाइन सुविधा अवकाशों के बाद भी चालू रहेगी।
हालांकि, चेक क्लीयरिंग (Check Clearing) जैसी काउंटर से जुड़ी सेवाएं और शाखा के माध्यम से होने वाले नकद लेनदेन इन दिनों उपलब्ध नहीं होंगे। इसलिए, अपने वित्तीय कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए छुट्टियों की तारीख देखकर ही योजना बनाएं।
