अल्मोड़ा: कांग्रेस ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

× जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा । उत्तराखंड में…

Screenshot 2026 02 25 20 29 22 15 7352322957d4404136654ef4adb64504
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड मे बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा ।


उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भेजे गए ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार और हत्या जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं, वर्तमान में भाजपा के राज मे सरकारी अधिकारी कर्मचारी कोई भी सुरक्षित नहीं है भाजपा के नेता, विधायक खुलेआम मारपीट कर रहे हैं।

अल्मोड़ा जैसे शांत शहर मे अपराधी खुलेआम पुलिस को ललकार रहे उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक उस बाबा को गिरफ्तार नहीं कर पायी है जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।


जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि अपनी छवि बचाने तक सीमित हो गई है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।


ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार ऐसोसियन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बी के पाण्डे, गोविन्द मेहरा,पार्सद दीपक कुमार, अनूप भारती मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनंजय साह, सुभाशु रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान,ललित सतवाल, साहबुद्दीन,शरद साह दीपा साह,,ललित सतवाल, रविंद्र टम्टा,दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत, पारितोष जोशी उपस्थित थे।

Leave a Reply