अल्मोड़ा: कसार वॉरियर्स की ओर से आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन-1 का फाइनल मुकाबला देवड़ा इलेवन ने जीत लिया, विजयी टीम ने दयोली ब्वाँइज की टीम को 5 विकेट से हराया।
डीनापानी मिनी स्टेडियम में दयोली बॉयस तथा देवड़ा 11 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
दयोली बॉयस पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए देवड़ा- 11 ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया।
गोविंद देवड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच तथा कमलेश जीना को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया।
फाइनल मुकाबले में मुख अतिथि जिला अध्यक्ष बीजेपी तथा जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भरत भूषण कुंडू , पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बिष्ट तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय बिष्ट रहे ।
इस अवसर पर राहुल खोलिया , पान सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, हेमू बिष्ट, संजू मेहता , मनोज सिंह मेहरा, सूरज बिष्ट आदि मौजूद रहे ।
सभी ने खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए निर्दिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त करने को कहा और उम्मीद जताई कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने में सक्षम साबित होगी।
