IFS 2025: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी,पढ़े पूरी खबर

भारतीय वन सेवा यानी IFS परीक्षा 2025 देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के…

ifs min exam result

भारतीय वन सेवा यानी IFS परीक्षा 2025 देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के नतीजों के आधार पर उन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जो अब इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट तक पहुंच गए हैं। इस खबर के सामने आते ही अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू की तैयारी भी तेज कर दी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


आयोग ने बताया है कि अभी सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है। अंतिम चयन तभी माना जाएगा जब इंटरव्यू के समय सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच पूरी हो जाएगी। उम्मीदवारों को उम्र, शैक्षिक योग्यता, आरक्षण और दिव्यांगता से जुड़े मूल प्रमाणपत्र अपने साथ लेकर जाने होंगे। इसलिए आयोग ने पहले से दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है।


इंटरव्यू नई दिल्ली के धौलपुर हाउस स्थित UPSC कार्यालय में होगा। इसकी तारीख और ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। आयोग ने ये भी कहा है कि इंटरव्यू के लिए अलग से कागजी कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।


इंटरव्यू तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को ये करना होगा काम
इंटरव्यू तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में शैक्षिक योग्यता, पता, उपलब्धियां, अनुभव और अन्य जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी। अगर यह जानकारी समय पर अपडेट नहीं की गई तो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है।


आयोग ने इसके लिए समयसीमा भी तय कर दी है। 27 फरवरी 2026 से लेकर 13 मार्च 2026 शाम 6 बजे तक सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोर्टल पर जरूरी जानकारी भरकर जमा करनी होगी। इसके बाद किसी भी बदलाव के लिए किए गए अनुरोध पर आमतौर पर विचार नहीं किया जाएगा।


इंटरव्यू के बाद चयनित उम्मीदवारों से राज्य कैडर की पसंद भी मांगी जाएगी और उसी आधार पर सेवा का आवंटन होगा। एक बार कैडर विकल्प देने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर विकल्प भरने की सलाह दी गई है।


कुल मिलाकर IFS परीक्षा 2025 अब अपने आखिरी चरण की ओर बढ़ रही है। इंटरव्यू तक पहुंचे उम्मीदवारों के लिए यह सबसे अहम मौका है, जो उनके करियर की दिशा तय करेगा। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे आगे की हर अपडेट के लिए वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें। इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम जारी होने पर सभी उम्मीदवारों की अंकतालिका आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।गुजरात उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के बाद एक याचिकाकर्ता उम्मीदवार का परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखा गया है।

परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: