लाल बाबा के समर्थन में आए पूर्व बजरंगदल के पूर्व विभाग संयोजक राजीव गुरुरानी, कहा एकतरफा कार्रवाई हुई तो सड़कों पर उतरेंगे

अल्मोड़ा, 24 फरवरी,बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक हिंदूवादी नेता राजीव गुरुरानी ने विगत दिवस हिंदू सम्मेलन में संत लालबाबा द्वारा दिए गए भाषण को…

rajeeev gururani

25
26

अल्मोड़ा, 24 फरवरी,बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक हिंदूवादी नेता राजीव गुरुरानी ने विगत दिवस हिंदू सम्मेलन में संत लालबाबा द्वारा दिए गए भाषण को गैरविवादित बताया है।


उन्होंने कहा कि बाबा ने किसी समुदाय विशेष का नाम नहीं लिया,उन्होंने केवल जिहादियों को अल्मोड़ा व उत्तराखंड छोड़ने की धमकी दी तथा पुलिस प्रशासन से इसका संज्ञान लेने का आहवान किया परंतु पुलिस प्रशासन ने उल्टा उनका ही संज्ञान लेकर बिना विवेचना के उन पर ही मुकदमा ठोक दिया,जिससे हिंदू समाज आक्रोशित है।


जारी बयान में गुरुरानी ने कहा कि बाबा विगत दिवस कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न कस्बों में हुई शर्मनाक घटनाओं से आक्रोशित व आहत थे।

इसीलिए वे उत्तराखंड में चल रहे लव जिहाद व थूक जिहाद से हिंदू समाज को जिहादियों सतर्क रहने तथा जागरूक रहने के लिए संबोधित कर रहे थे,उनका उद्देश्य केवल हिंदू युवक युवतियों को जिहादियों के खतरनाक मंसूबों से आगाह करना था।


उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि लाल बाबा के मामले में बिना किसी जांच कोई एकतरफा कार्यवाही या गिरफ्तारी न की जाय।

यदि एकतरफा कार्यवाही की गई तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।