उत्तराखंड में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, अब सरकारी कार्यालय में बदसलूकी पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्य सचिव आनंद वर्धन सरकारी कार्यालय व सरकारी कार्मिकों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी पर अब कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस…

n7020856031771902710723974b3c25f1d8f8139fe00aa71329c017da9abb1232cade055cad605443c62c4d

मुख्य सचिव आनंद वर्धन सरकारी कार्यालय व सरकारी कार्मिकों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी पर अब कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पर किसी भी प्रकार की कोई भी बात बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के लिए सभी कार्य समयबद्ध रूप से करने के निर्देश दिए।


बताया जा रहा है कि सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी शिलान्यास की मौजूदा स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विभागों में डिजिटल फीलिंग के कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने एक गांव गोद लें, योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन भी जिलों में इनकी प्रगति धीमी हैं, वे गंभीरता से कार्य करें।

इस समय उन्होंने जिलाधिकारी को जिलेवार प्रवासियों का डाटा तैयार कर उनसे समन्वय स्थापित करने उनके अनुभव तकनीक एवं कार्य संस्कृति का प्रदेश हित में उपयोग करने के निर्देश दिए


मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से विकास कार्यों एवं अंतर-विभागीय समन्वय की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी व विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में सह सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरू ने एग्री स्टैग योजना का प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें कृषि विकास योजनाओं की प्रगति तेज कर केंद्र से मिलने वाले प्रोत्साहन का अधिकतम लाभ उठाने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी टिहरी निकिता खंडेलवाल ने जीआइएस आधारित गवर्नेंस पर प्रस्तुतिकरण दिया। जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर ने सतत कृषि एवं जल संरक्षण से जुड़ी पहल का प्रस्तुतिकरण दिया।