अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने वाले लाल बाबा पर मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा में हुए ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के बाद माहौल गरमा गया है। सम्मेलन के दौरान दिए गए एक भाषण को लेकर जागेश्वर के चित्रगुप्त पीठ…

uproar-after-almora-hindu-event-case-filed-against-mahamandaleshwar-lal-baba
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा में हुए ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ के बाद माहौल गरमा गया है। सम्मेलन के दौरान दिए गए एक भाषण को लेकर जागेश्वर के चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा विवादों में आ गए हैं।आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी और उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।हालांकि सम्मेलन की अध्यक्षता खुद लाल बाबा ने की थी।


लाल बाबा के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उसी को लेकर मामला विवादों में है।


बताया जा रहा है कि आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति ने 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बाबा ने ही की थी। इसी दौरान दिए गए उनके भाषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कही गईं, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।


जब लाल बाबा मंच से बोल रहे थे, उस वक्त केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी, भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद आयोजकों ने भी बयान से दूरी बनाते हुए पुलिस में शिकायत दे दी।


संयोजक मनोज सनवाल ने तहरीर में कहा है कि कार्यक्रम में कई वक्ताओं को बुलाया गया था ,और किसी को पता नही था कि लाल बाबा इस तरह के भाषण दे देगें। कहा कि लाल बाबा के विवादित बयान से कार्यक्रम की गरिमा पर असर पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि यह वक्ता की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई लेना-देना नहीं है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएंगी।

Leave a Reply