अल्मोड़ा: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और बीजेपी जिला मंत्री सुनील बिष्ट को मातृ शोक

अल्मोड़ा: भाजपा जिला मंत्री एवं एसएसजे परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अल्मोड़ा सुनील बिष्ट की माता कुंती देवी का निधन हो गया है। परिवार जनों…

Screenshot 2026 02 23 11 20 54 19 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7


अल्मोड़ा: भाजपा जिला मंत्री एवं एसएसजे परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अल्मोड़ा सुनील बिष्ट की माता कुंती देवी का निधन हो गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


परिवार जनों के अनुसार वह 70 वर्ष की थी और अस्वस्थ चल रही थी, गत रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली।


उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मैणी से कोसी घाट के लिए आज दोपहर बाद निकलेगी।
निधन की सूचना मिलने पर उनके साथियों, मित्रों और परिचितों का घर पर जुटना शुरू हो गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट सहित राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।