नैनीताल गर्लफ्रेंड संग घूमने आए युवक की होटल में अचानक मौत ,कमरे में मिली दवाइयों पर पुलिस की जांच तेज

नैनीताल अपनी गर्लफ्रेड संग घूमने आए एक युवक की होटल के कमरे में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक पौड़ी जिले के…

Death is not final it can be reversed claims New York University doctor

नैनीताल अपनी गर्लफ्रेड संग घूमने आए एक युवक की होटल के कमरे में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र का थम। देर रात उसकी हालत अचानक खराब हुई और कुछ ही मिनटों में वह बेहोश हो गया। होटल कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत बी.डी. पांडे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

25

युवक की पहचान सुमित सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक ने कमरे में किसी दवा का सेवन किया था, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। कमरे से दवाइयों के रैपर और एक सिरप की बोतल मिली है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महिला मित्र का कहना है कि दोनों छुट्टियां बिताने आए थे और अचानक सुमित की सेहत बिगड़ने लगी। घबराकर उसने तुरंत होटल स्टाफ को सूचना दी और परिवार को भी खबर दी। रविवार सुबह दोनों पक्षों के परिजन नैनीताल पहुंच गए।

तल्लीताल थाना पुलिस ने एहतियातन होटल का कमरा सील कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आएगा।