Alert! बड़ी कंपनियों के हेडफोन में खतरनाक केमिकल्स, कैंसर और हार्मोन असंतुलन का बढ़ता खतरा, रिसर्च ने खोला पर्दा

क्या आप घंटों हेडफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं या ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए चेतावनी है। हाल…

n7016058421771674059269f0f0b379d228600756fda03364affec1f0d5e41ea641ebb56313d811080dc9c0
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

क्या आप घंटों हेडफोन लगाकर म्यूजिक सुनते हैं या ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए चेतावनी है। हाल ही में हुई लैब जांच ने टेक दुनिया और यूजर्स के बीच चिंता पैदा कर दी है।
सैमसंग, बोस और सेनहाइजर जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के हेडफोन में ऐसे खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं, जो लगातार इस्तेमाल करने पर सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिसर्चर्स ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस और रिटेल स्टोर्स से ओवर-ईयर और इन-ईयर हेडफोन खरीदकर उनका परीक्षण किया। इस जांच में खास ध्यान उन हिस्सों पर रखा गया जो सीधे स्किन के संपर्क में आते हैं, ताकि संभावित खतरनाक तत्वों का पता लगाया जा सके।

कुल 81 हेडफोन मॉडल्स की बारीकी से जांच की गई।
रिपोर्ट में नतीजे काफी चिंताजनक हैं। लगभग 98% सैंपल्स में ‘Bisphenol A’ (BPA) पाया गया, जबकि तीन-चौथाई सैंपल्स में ‘Bisphenol S’ की मौजूदगी भी मिली। इसके अलावा, रिसर्च में Phthalates और Chlorinated Paraffins जैसे तत्व भी पाए गए, जिन्हें कैंसरकारी और हार्मोन असंतुलित करने वाला माना जाता है।

एंडोक्राइन डिसरप्टर्स जैसे केमिकल्स शरीर के हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे प्रजनन क्षमता और विकास पर असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही ये केमिकल कम मात्रा में हों, लगातार इस्तेमाल से खतरा बढ़ जाता है। खासकर एक्सरसाइज या वर्कआउट के दौरान हेडफोन पहनने और पसीना आने पर ये तत्व प्लास्टिक से निकलकर शरीर में तेजी से प्रवेश कर सकते हैं। बड़ी कंपनियों की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स के लिए अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करना बेहद जरूरी नजर आता है।

Leave a Reply