अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसएसपी चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात कर होली पर्व व रमजान के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था चॉक चौबंद रखने का अनुरोध किया है।
व्यापारयों ने नवनियुक्त एसएसपी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि होली और रमजान दोनों त्यौहार नजदीक हैं।
कहा कि पूरे भारतवर्ष में अल्मोड़ा एक ऐसा नगर है जो अपनी संस्कृति एवं भाईचारे के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब दोनों त्यौहार साथ-साथ हैं तो कतपय शरारती और उदंड प्रवृत्ति वाले मौका देखकर शहर की फिजा को खराब करने का षडयंत्र रचते हैं, जिसकी वजह से पूरे त्यौहार का माहौल खराब हो जाता है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल अल्मोड़ा ने एसएसपी से कहा कि ऐसी कोई भी मंशा और प्रयास सफल ना हो इसलिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाये। मंदिरों में, पार्कों में गहन चैकिंग अभियान चलाया जाए।
ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पवार‘भीमा’, नगर महामंत्री दीप चंद्र जोशी, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला महामंत्री हिमांशु काण्डपाल, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, हरि कृष्ण खत्री, सुधीर गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, जिला मंत्री दिनेश काण्डपाल, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह आदि उपस्थित रहे।
