अपनी मां के लिए बेटी बनी जल्लाद, बुजुर्ग मां से की गई दरिंदगी देख लोगों का दिल दहल उठा

हर माता पिता अपने बच्चों के लिए एक ही ख्वाहिश रखते हैं कि उनकी संतान आगे बढ़े, जीवन में सफलता पाए और बुजुर्ग होने पर…

n7015676081771595552266b4e2a25056eab4f77a2e6984f9f61e02f2c7dccea2e4ac96e3e3f7ffe8253875
21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हर माता पिता अपने बच्चों के लिए एक ही ख्वाहिश रखते हैं कि उनकी संतान आगे बढ़े, जीवन में सफलता पाए और बुजुर्ग होने पर उनका सहारा बने। वही मां–बाप जो बच्चे को उंगली थामकर चलना सिखाते हैं, वही उम्मीद करते हैं कि जब उनकी चाल धीमी पड़ जाए तो वही बच्चा उन्हें पकड़कर रास्ता दिखाए। बच्चों की खुशियों के लिए माता–पिता अपनी तमाम इच्छाओं को किनारे रख देते हैं, लेकिन अफसोस तब होता है जब कुछ बच्चे उसी प्यार का अपमान कर बैठते हैं।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। वीडियो में एक लड़की अपनी बुजुर्ग मां के साथ जिस तरह की बदसलूकी करती दिखाई दे रही है, उसे देखकर लोगों का खून खौल उठा है। मां उम्र और बीमारी की वजह से वॉकर सहारे घर के भीतर जाने की कोशिश कर रही है।

धीरे-धीरे कदम बढ़ा रही है, मगर पीछे खड़ी बेटी अचानक उसके बाल खींचती है। देखने में किसी पल ऐसा लगता है मानो सहारा दे रही हो, लेकिन तुरंत साफ समझ आता है कि वह मां को जबरदस्ती अंदर धकेल रही है।

यह पूरा दृश्य सामने वाले मकान में रहने वाली एक महिला ने अपनी खिड़की से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनाते हुए वह खुद आक्रोश में कहती सुनाई देती है कि जिसने अपनी ही मां के साथ ऐसी हरकत की, उसे कहीं भी सुकून नहीं मिलेगा। जन्म देने वाली को इस तरह अपमानित करते देखना किसी के लिए भी आसान नहीं है।

बताया जाता है कि यह वीडियो हरियाणा का है। इंस्टाग्राम पर @garib__blogger__26 हैंडल से पोस्ट किए जाने के बाद इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई। कई लोग बुजुर्ग मां की मदद के लिए लोकेशन मांगने लगे, तो कुछ ने साफ लिखा कि तुरंत पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। यूजर्स का कहना है कि इस तरह का व्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Leave a Reply