कैलाश मानसरोवर आदि कैलाश ओम पर्वत यात्रा मार्ग में अब श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए और ज्यादा सुविधाएं बनाई जा रही हैं। इसके लिए शासन ने 13.50 करोड रुपए की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है शीतकाल की समाप्ति के साथ ही स्वीकृत कार्य धरातल पर आ जाएंगे।
आदि कैलाश, ऊं पर्वत और कैलास मानसरोवर यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की तादात लगातार बढ़ रही है। तमाम पर्यटक भी देश भर से इस क्षेत्र मेंं पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती तादात के अनुरूप अभी सुविधाओं की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।
इसी क्रम में अब शासन ने यात्रा मार्ग में पढ़ने वाले चार गांव में नई सुविधाएं विकसित करने के प्रस्ताव को पारित किया है इसके लिए पर्यटन विभाग को 13 करोड रुपए की धनराशि भी दी जा रही है।
करीब 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित कला पानी में कल्चरल हेरिटेज भवन का निर्माण भी किया जा रहा है। यात्रियों के इस भवन के जरिए सीमांत क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी मिलेगी इस क्षेत्र की प्रमुख पहचान यहां के गर्म जल स्रोत हैं। तापमान 0 डिग्री होने के बाद भी यहां के जल स्रोत से गर्म पानी निकलेगा इस स्तोत्र का जीर्णोद्धार कराया जायेगा।
कुटी और नाबी गांव में पंचायत घर बनाये जायेंगे, इसका उपयोग ग्रामीण अपने सामूहिक कार्यों के लिए कर सकेंगे। आपात स्थितियों में यात्री भी पंचायत घर का उपयोग कर सकेंगे। गांवों में विलेज चौक भी बनेंगे। जहां ग्रामीण आपस में चर्चा कर सकेंगे।
गांव में व्यू प्वाइंट बनाये जायेंगे, जहां बैठकर लोग ऊं पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। नाबीढांग गांव में भी इसी तरह की सुविधाओं का विकास किया जायेगा। सभी गांवों में शौचालय बनाये जायेंगे।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पथ के चार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को 13.50 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से व्यू प्वाइंट, हैरिटेज भवन, गर्म पानी के जल स्रोतों के संरक्षण जैसे कार्य कराये जाने हैं। ठंड कम होते ही कार्य शुरू कर दिये जायेंगे।
