कमलेश्वर इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित हुआ विदाई समारोह, सीनियर छात्रों को भावुक माहौल में दी गई विदाई

अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया।…

farewell-ceremony-at-gic-kamleshwar-emotional-send-off-for-12th-students

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्राएं निशा और शिवानी ने संयुक्त रूप से किया।


समारोह में कक्षा 12 की अर्चना आर्या को मिस फेयरवेल और रोशन कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए और जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर साथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय के प्रधानाचार्य खजान चंद्र कांडपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई एक नई शुरुआत है और मेहनत व अनुशासन ही सफलता का रास्ता बनाते हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कक्षा 12 की कक्षाध्यापिका प्रीतिका भटनागर, कक्षा 10 की कक्षाध्यापिका प्रेमा कैड़ा और कक्षा 11 की कक्षाध्यापिका डॉ इन्द्रा बिष्ट सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं।


कार्यक्रम में संगीता पंत, सवित जनौटी, गणेश जोशी, डॉ चन्द्र प्रकाश बिष्ट, ललिता रौतेला, निर्मला लोहुमी, नरेन्द्र सिंह बनकोटी, मनोज कुमार पाठक और विशाखा रानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं कार्यालय स्टाफ से मनोज जोशी, गोविन्दी और कम्प्यूटर शिक्षिका अंजना नेगी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply