अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाई गई रामकृष्ण परमहंस की 191वीं तिथि पूजा

गुरुवार को रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में रामकृष्ण परमहंस की 191 वीं तिथि पूजा हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। ✕ पावन दिन की प्रातः बेला पर…

Screenshot 2026 02 19 21 55 23 79 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गुरुवार को रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा में रामकृष्ण परमहंस की 191 वीं तिथि पूजा हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।


पावन दिन की प्रातः बेला पर साधुजनों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया उसके बाद होम के साथ ही भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी। राजकीय शिशु सदन के बच्चों,नारी निकेतन,किशोर बाल गृह के बच्चों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये।


शारदा मठ की तरफ से ऊनी कपड़ों तथा रामकृष्ण कुटीर के स्वर पुस्तकों का स्टॉल लगाया गया था।


कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से साधुजन तथा भक्तजनों ने प्रतिभाग किया।दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।


आगंतुक नागरिकों का अभिनंदन आश्रम अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने किया, अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रामकृष्ण देव का जीवन संदेश ईश्वर के प्रति हम सबको अग्रसर करने में सर्व उपयोगी है।ठाकुर जी का भावपूर्ण जीवन ओर विचार हम सबको जानना,समझना चाहिए।भौतिकता और प्रतिस्पर्धा के इस जीवन में ठाकुर हम निर्देशित और प्रेरित करते हैं। आज जब दुनिया भौतिकता की ओर यंत्रवत आकर्षित हो रही है तब रामकृष्ण परमहंस का करुणा,प्रेम,मानव सेवा का भाव ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है

Leave a Reply