इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत ने रच दिया इतिहास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत ने नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल जितना…

n7014039521771486697746536dab9378060a32f4d6b6eaa309e7368af72ce47e5bc39b22f6c77001f329c5

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारत ने नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आज के समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी इसके सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


समिट में 24 घंटे के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों ने एआई जिम्मेदारी अभियान के तहत शपथ लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी जगह बनाई। सरल शब्दों में कहें तो, एक दिन में सबसे अधिक छात्रों ने एआई के जिम्मेदार उपयोग की शपथ ली।

2 लाख 50 हजार 946 शपथें : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रवीण पटेल के अनुसार, इस समिट के दौरान कुल 2,50,946 शपथें प्राप्त हुईं, जो निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पहल का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दिया और बताया कि यही विजन था जिसने स्कूलों और कॉलेजों तक एआई के जिम्मेदार उपयोग का संदेश पहुंचाया।

एआई जिम्मेदारी अभियान का मकसद : एआई जिम्मेदारी अभियान, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत इंडिया एआई मिशन और इंटेल इंडिया के सहयोग से संचालित किया गया। इस अभियान ने एक दिन में सबसे अधिक एआई जिम्मेदारी शपथ की श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाया। छात्रों ने इस दौरान एआई के जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग की शपथ ली।


इस शपथ के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल aipledge.indiaai.gov.in बनाया गया। इसमें भाग लेने वाले छात्रों को जीवन से जुड़े सवालों के माध्यम से सोचने और समझने का अवसर मिला, ताकि वे एआई के जिम्मेदार उपयोग को पूरी तरह समझ सकें।

समिट का समय बढ़ाया गया : इस समिट का आयोजन पहले 19 फरवरी तक तय किया गया था, लेकिन इसे अब 20 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने बताया कि समिट का प्रदर्शनी कार्यक्रम अब 21 फरवरी तक चलेगा, ताकि सभी अंतरराष्ट्रीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों के बाद प्रतिभागी सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से शामिल हो सकें।