JNV ताड़ीखेत में आयोजित हुआ फीफा फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तारीखेत में फीफा फुटबॉल फॉर स्कूल (F4S) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फुटबॉल खेल के प्रति…

fifa-football-for-schools-event-organised-at-jnv-tadikhet

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तारीखेत में फीफा फुटबॉल फॉर स्कूल (F4S) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फुटबॉल खेल के प्रति रुचि विकसित करना, खेल भावना को बढ़ावा देना एवं उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था।


कार्यक्रम में जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय रानीखेत, राजकीय इंटर कॉलेज शेर, राजकीय इंटर कॉलेज लोढ़ियाखान, राजकीय इंटर कॉलेज तारीखेत, राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल चिलियानौला तथा राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली शामिल रहे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों को फुटबॉल वितरित की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक फुटबॉल किक ऑफ मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सोनी भगत रहीं। मंच संचालन डीसी जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लखन सिंह राणा, आदिल खान, सलीम अहमद, नवीन शर्मा, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक इफ्तिखार अहमद तथा कार्यालय अधीक्षक तपेश कांडपाल ने विशेष सहयोग दिया।


विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रेशमा मेहरा द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागी विद्यालयों एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Leave a Reply