अल्मोड़ा: प्रथम स्वर्गीय सी एल सेन जी के मेमोरियल मेंउत्तराखंड बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी तथा जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मिनी सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में सेमीफाइनल दौर शुरू हो गया है।
टूर्नामेंट में उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जनपदों के 53 शटलर प्रतिभाग कर रहे हैं। अभी तक क्वार्टर फाइनल तक के मैच आयोजित हो चुके हैं और सेमीफाइनल के मैच जारी हैं।
सेमीफाइनल में अंडर 8 एज ग्रुप में रोशन उपाध्याय (नैनीताल), चैत्विक साह (नैनीताल), अर्चित और पारस मेहता पिथौरागढ़), अंडर 9 एज ग्रुप में दिव्यांश मखलोंगा (देहरादून), शौर्य हर्षित नेगी (नैनीताल), नैतिक जोशी अल्मोड़ा, अर्णव बिष्ट (हरिद्वार) तथा अंडर 10 एज ग्रुप में अदविका मेहरा (देहरादून),आरना बिष्ट (नैनीताल), ईशानी शास्त्री (देहरादून), तथा प्रियांशी गोस्वामी पहुंच चुके हैं।
इस टूर्नामेंट को अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डी के सेन और उनके परिजनों द्वाराअल्मोड़ा के बैडमिंटन के पुरोधा स्वर्गीय सीएल सेन जी की मेमोरियल में आयोजित किया जा रहा है। और इसको आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड में बैडमिंटन खेल में नए खिलाड़ियों की खोज कर उनका निरंतर मार्गदर्शन करते हुए देश के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार करना है।
इस अवसर पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बी एस मनकोटी, बैडमिंटन कोच डीके सेन,जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, पी एस सांगा, पूर्व आयकर अधिकारी सी एस सिराड़ी, सुरेश कर्नाटक, आयोजक सचिव गोकुल मेहता, डॉ संतोष बिष्ट, नंदन रावत, विजय प्रताप, हरीश कनवाल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, राकेश जायसवाल, संजय नज़्जोंन, सौरभ रावत, पंकज कांडपाल आदि उपस्थित रहे।
इधर बुधवार की सायं 7 बजे अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग़ सेन, ध्रुव रावत और अन्य अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने नए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया एवं उन्हें खेल संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए ।