उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए आया सुनहरा मौका, 21 फरवरी से होगी बंपर भर्तियां, 4000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती भी की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार…

n701390783177140905215012aa453c84800f9eeeb1efbbf384d0a8b54ad5e408d13ce5e952fd28413443b9

टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में 4000 से अधिक पदों पर भर्ती भी की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत मेले का आयोजन किया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्रामगृह के निकट महोत्सव स्थल पर आयोजित होगा।


जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी जैसी 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियां शिरकत कर रही हैं।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।


इस मेले में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को सुबह 9:00 बजे मेला स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के लिए नेशनल कैरियार सर्विस पोर्टल पर (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।


इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है। किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 05965-297303 अथवा मोबाइल नंबर 8218715939, 7830860575, 8445855555 पर संपर्क कर सकते हैं।