इकलौते बेटे के जाने के बाद मां बाप ने भी कर ली आत्महत्या, बोले हम खुद को शिव को अर्पण कर रहे हैं’, खुशी से विदा करना

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक दंपति ने इकलौते बेटे की मौत के बाद दुखी होकर आत्महत्या कर…

n7011529851771314926044fdc452f9e185dbfa198c6a64e9288b9c24d72cae8df936845e45c299f5044cfb

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक दंपति ने इकलौते बेटे की मौत के बाद दुखी होकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव उनके घर के आंगन में पेड़ से लटकता हुआ मिला।

पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें लिखा है कि हम खुद को भगवान शिव को अर्पण कर रहे हैं। हमें खुशी-खुशी विदा करना।


यह पूरी घटना शिवरीनारायण थाना इलाके के धरदेई गांव की है। यहां रहने वाले कृष्णा पटेल और उसकी पत्नी रमाबाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने बताया कि कृ्ष्णा पटेल राज मिस्त्री का काम करते थे, जबकि रमाबाई घर संभालती थी।


कृष्णा पटेल के इकलौते बेटे आदित्य की साल 2024 में मस्तूरी थाना इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इकलौते बेटे के जाने के बाद दोनों ही काफी दुखी रहते थे। उनसे यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ। बेटे की मौत के बाद वह काफी परेशान रहने लगे और समाज से भी अलग हो गए थे।


मौत से पहले उन्होंने वीडियो बनाया और 4 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा- “हम दोनों पूरे होश में अपनी इच्छा से खुद को शिव में अर्पण कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। प्रसन्नचित के साथ विदाई दें।” इसके अलावा, सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया है।

इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि यदि हम दुनिया में नहीं रहेंगे, तो हमारे बेटे आदित्य के क्लेम के पैसे को बड़े भाई कुलबहरा पटेल और जलबहरा पटेल को दिलवा दीजिएगा।


देर रात दोनों ने आंगन में लगे पेड़ से एक ही फंदे पर फांसी लगा ली। सोमवार सुबह दोनों के शव लटकते मिले। पड़ोसियों की सूचना पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पेड़ से नीचे उतारकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply