जानिए क्या है सीबीएसई बोर्ड के नए नियम, अगर छोड़ी पहली परीक्षा तो नहीं दे पाएंगे दूसरा एग्जाम

Central Board of Secondary Education ने 2026 से शुरू होने वाली नई क्लास 10th बोर्ड एग्जामिनेशन स्कीम के लिए एलिजिबिलिटी नियमों का एक ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन…

n7011487351771263941449fadc2771f0dcd79af6c411485e828efec9cf6b884cb1d571da32608c47e93841

Central Board of Secondary Education ने 2026 से शुरू होने वाली नई क्लास 10th बोर्ड एग्जामिनेशन स्कीम के लिए एलिजिबिलिटी नियमों का एक ऑफिशियल क्लेरिफिकेशन दिया है।


यह क्लैरिफिकेशन स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के कई सवालों के बाद आया है, जिसमें वे पर्सनल, मेडिकल या दूसरे कारणों से पहला एग्जाम नहीं दे पाते हैं और दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने के बारे में गाइडेंस की भी मांग थी।


वहीं अब सीबीएसई ने यह कहा है कि सभी स्टूडेंट्स के लिए पहले क्लास 10th बोर्ड एग्जाम में बैठना जरूरी है और पहले एग्जाम में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट मिस करने पर वे दूसरे एग्जाम के लिए इनएलिजिबल हो जाएंगे।


बोर्ड के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार सभी स्टूडेंट को पहली क्लास 10th बोर्ड परीक्षा में शामिल होना होगा जो स्टूडेंट तीन या उससे अधिक सब्जेक्ट में शामिल नहीं होंगे तो उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठे की इजाजत नहीं दी जाएगी ऐसे में स्टूडेंट्स को’Essential Repeat’ कैटेगरी में रखा जाएगा और वे अगले साल फरवरी में होने वाले मेन परीक्षा सेशन में ही इन सब्जेक्ट में शामिल हो सकते हैं।


CBSE ने इस बात पर जोर दिया है कि इस नियम को बायपास करने की किसी भी रिक्वेस्ट पर विचार नहीं किया जाएगा और यह पक्का किया है कि दूसरी परीक्षा के लिए एलिजिबिलिटी नियम पूरी तरह से मानने होंगे।


CBSE ने साफ कर दिया है कि दूसरी परीक्षा सिर्फ कुछ खास कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए है:


इम्प्रूवमेंट कैटेगरी: जो स्टूडेंट्स पहले एग्जाम में सफल हुए हैं, वे साइंस, मैथेमेटिक्स, सोशल साइंस और लैंग्वेज में से तीन मेन सब्जेक्ट्स लेकर अपनी परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं।


कम्पार्टमेंट कैटेगरी: जिन स्टूडेंट्स को पहली परीक्षा में कम्पार्टमेंट रिजल्ट मिला है, उन्हें कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत दूसरी परीक्षा में बैठने की परमिशन मिलती है।


कंबाइंड इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट: अगर लागू हो, तो एलिजिबल स्टूडेंट्स इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट दोनों नियमों के तहत परीक्षा दे सकते हैं।


रिप्लेसमेंट सब्जेक्ट: जो स्टूडेंट्स पास हो गए हैं लेकिन रिप्लेसमेंट के जरिए किसी सब्जेक्ट में सुधार करना चाहते हैं, वे भी दूसरी परीक्षा में बैठ सकते हैं।


CBSE ने साफ कहा है कि जो स्टूडेंट्स पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट छोड़ देते हैं, वे किसी भी हालत में दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।


बोर्ड नहीं यह भी बता दिया है कि क्लास 10th पास करने के बाद एक्स्ट्रा या स्टैंड अलोन सब्जेक्ट की इजाजत नहीं दी जाएगी। दूसरी परीक्षा में सिर्फ इंप्रूवमेंट आफ कंपार्टमेंट एलिजिबल रिप्लेसमेंट कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए ही है।

इसका मतलब यह हुआ कि स्टूडेंट्स नए सब्जेक्ट नहीं जोड़ सकते हैं या इन कैटिगरी के तहत इजाजत से ज्यादा किसी सब्जेक्ट की परीक्षा नहीं दे सकते।


स्टूडेंट्स को यह पक्का करना होगा कि वे पहली क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में सभी सब्जेक्ट्स दें, क्योंकि तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट्स मिस करने पर वे एसेंशियल रिपीट कैटेगरी में आ जाएंगे। दूसरी परीक्षा उन स्टूडेंट्स के लिए कोई ऑप्शन नहीं है जो सब्जेक्ट्स मिस कर देते हैं

यह सिर्फ उन लोगों के लिए है जो इम्प्रूवमेंट चाहते हैं या कंपार्टमेंट कैटेगरी में आ रहे हैं। स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि दूसरी परीक्षा में बैठने की प्लानिंग करने से पहले एलिजिबिलिटी ध्यान से चेक कर लें।

Leave a Reply